Purnia News: अच्छे संस्कारों के साथ समाज सेवा करने की दी प्रेरणा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -फोटो : 29 : जीडी गोयनका विद्यालय पूर्णिया के विद्यार्थियों ने अधिकारियों, जवानों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय दुकानदारों को बांधी राखी। पूर्णिया। रक्ष

Purnia News: अच्छे संस्कारों के साथ समाज सेवा करने की दी प्रेरणा

Purnia News: पूर्णिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीडी गोयनका विद्यालय पूर्णिया के विद्यार्थियों ने प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, पूर्णिया परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद को राखी बांधी। विद्यार्थियों ने कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को भी राखी बांधी। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, जवानों, सुरक्षाकर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों से भरपूर प्रेम, स्नेह, आत्मीयता और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चों के इस सुंदर प्रयास की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा अच्छे संस्कारों के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्कान, शिप्रा, राहुल शांडिल्य, अनुष्का मिन्ज, शमशेर सिंह, कैलाश, ममता पाटिल, सीमा यादव, रोहित वर्मा, कुसुम झा, संचारी सोम, नीलाक्षी रॉय, सुमी, नीरज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: अच्छे संस्कारों के साथ समाज सेवा करने की दी प्रेरणा