Purnia News: सहयोग शिविर में छात्रों ने रखीं समस्याएं, 48 घंटे में समाधान का निर्देश

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा के विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग

Purnia News: सहयोग शिविर में छात्रों ने रखीं समस्याएं, 48 घंटे में समाधान का निर्देश

Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा के विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अनुमंडल स्तरीय डिग्री महाविद्यालय संझा घाट धमदाहा में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविर में छात्रों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति, खराब पंखों की मरम्मत और पुस्तकालय के नियमित संचालन समेत अन्य समस्याएं रखीं। छात्रों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम की भी जानकारी दी। नोडल पदाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य बिजली और पुस्तकालय संबंधी समस्याओं को 48 घंटे के भीतर दूर कराने का निर्देश प्राचार्य को दिया।

पोर्टल पर दर्ज अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया। धमदाहा के अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी सहयोग शिविर आयोजित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: सहयोग शिविर में छात्रों ने रखीं समस्याएं, 48 घंटे में समाधान का निर्देश