होली में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती, भेजे जाएंगे जेल
जानकीनगर, एक संवाददाता। होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

जानकीनगर, एक संवाददाता।होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह स्पष्ट चेतावनी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने जानकीनगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में दी। रविवार को आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और व्यवसायियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी और चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार को निर्देश दिया कि शराब, स्मैक और कोडिन युक्त सिरप के कारोबारियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
एसडीपीओ ने लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तीनों थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। छेड़खानी या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी पुलिस तत्काल कदम उठाएगी। बैठक में मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. प्रेमकुमार जयसवाल, मुखिया मो. नजीर, दुर्गानंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि ओम कुमार, उमेश भगत, गुंजन शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, प्रेमशंकर भगत, सरपंच राजू राय, मुखिया प्रतिनिधि मो. टिंकू सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे। ........................................ मरंगा और कामाख्या ओपी थाना में शांति समिति की बैठक हरदा, एक संवाददाता। आगामी होली और ईद पर्व को लेकर मरंगा थाना तथा कामाख्या ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और कामाख्या ओपी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थानाध्यक्षों ने पंचायत प्रतिनिधियों और उपस्थित गणमान्य लोगों से दोनों पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में जदयू नेता पंकज कुमार साह, सांसद प्रतिनिधि सह गोआसी मुखिया अफरोज आलम, सदानंद पासवान, मो. नाजीर, रहुआ मुखिया सुफिया प्रवीण, बिनोद कुमार, राजा कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भारती, सुरेन्द्र टुड्डू, नजामुद्दीन, कुंदन कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि सभी लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। ....................................... होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित रानीपतरा, संवाद सूत्र। होली और ईद पर्व को लेकर शनिवार को मुफस्सिल थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता वीडियो किशोर कुणाल ने की। बैठक में बीडीओ किशोर कुणाल ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। विशेष रूप से शराब बेचने वालों, शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने वालों तथा अश्लील गीत बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बिना लिखित अनुमति के डीजे बजाना अवैध माना जायेगा और आदेश की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों से उनके गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी भी लिया। मौके पर प्रमुख जियाउल हक, उप प्रमुख ललन कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, संजीव कुमार उर्फ विवेक यादव, मुखिया अंगद मंडल, डोमन राम, हजरत अली, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुस्लिम दीवान, तरानंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार मोनू, पानो देवी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



