आवास निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, काम शुरू नहीं करने वालों को नोटिस
मीरगंज नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की जांच की गई। कई लाभार्थियों ने कार्य प्रारंभ नहीं किया है, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा के भीतर कार्य नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में आ गया है। नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति, एवं निर्माण कार्यों की गति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी एवं सीएलटीसी रवि कुमार ने सभी वार्ड पार्षदों से लाभार्थियों के आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई लाभार्थियों द्वारा अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। ऐसे लाभार्थियों को नगर पंचायत की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन लाभार्थियों ने फाउंडेशन एवं प्लिंथ स्तर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया है उन्हें शीघ्र लिंटर स्तर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया गया हैं। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि,लिंटर स्तर तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। लिंटर स्तर तक कार्य पूर्ण करने वाले लाभार्थियों के जियोटैग फोटो विभाग को भेजे जा चुके हैं। बैठक में मुख्य पार्षद मिकुल देवी, उप मुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान सहित वार्ड पार्षद विक्रम आनंद, मो. अलीम, नीरज कुमार पासवान, पुलकित ऋषि, अनिल कुमार चौधरी, अनंत कुमार, सोहफिल मंसूरी, प्रेमलाल टुड्डू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. यूनुस उर्फ पूनम, मो. अमजद आलम, सुरेश दास, प्रहलाद कुमार, सगीर मंसूरी तथा कार्यालय कर्मी राहुल आलम, विशाल विवेक, सौरभ कुमार और सिद्धार्थ कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


