Purnia News: अवैध खनन पर अंकुश : अगस्त में अब तक 81 छापेमारी, 29.10 लाख का जुर्माना वसूला

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलेगा अभियान पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त है। इस बावत महानंदा सभागार में

Purnia News: अवैध खनन पर अंकुश : अगस्त में अब तक 81 छापेमारी, 29.10 लाख का जुर्माना वसूला

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त है। इस बावत महानंदा सभागार में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय राजस्व लक्ष्यों की प्रगति और अवैध खनन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्णिया जिला को कुल ₹4847.89 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक मात्र ₹574.66 लाख की ही उपलब्धि हासिल हो सकी है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्रवाई का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। इसके अनुरूप जुलाई 2026 में कुल 140 छापेमारी की गईं, जिनसे ₹32.32 लाख दंड राशि की वसूली हुई। अगस्त में अब तक कुल 81 छापेमारी में ₹29.10 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। राजस्व प्राप्ति की धीमी गति और कार्रवाई के आंकड़ों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध बालू एवं मिट्टी खनन के विरुद्ध लगातार औचक निरीक्षण किया जाए और दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

दालकोला चेकपोस्ट पर सघन छापेमारी अभियान का निर्देश

अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। जिसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं खनिज विकास पदाधिकारी को आपस में समन्वय बनाकर संयुक्त औचक निरीक्षण करने के लिए कहा गया। साथ ही अवैध परिवहन को रोकने के लिए दालकोला चेकपोस्ट पर विशेष और सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। डीएम ने कहा कि अवैध खनन के मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

सामान्य प्रश्न

पूर्णिया जिला में अवैध खनन के खिलाफ कौन सी कार्रवाई की जा रही है?
पूर्णिया जिला प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, जिसमें टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: अवैध खनन पर अंकुश : अगस्त में अब तक 81 छापेमारी, 29.10 लाख का जुर्माना वसूला