Purnia News: पिपरा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल के पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में राज कुमार साह के निजी आवास पर स्वामी शाही धाम दानापुर के ओमानंद जी महाराज

Purnia News: पिपरा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल के पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में राज कुमार साह के निजी आवास पर स्वामी शाही धाम दानापुर के ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि केवल मनुष्य के रूप में जन्म लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानव जीवन के उद्देश्य को समझना भी जरूरी है। मनुष्य को सात्विक जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए और किसी का अहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोभ और मोह मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए सत्संग का मार्ग अपनाना जरूरी है। सत्संग मनुष्य को परमात्मा की ओर जाने का मार्ग दिखाता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने जीवन के उद्देश्य के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में दैनिक जीवन से कुछ समय निकालकर ईश्वर की भक्ति एवं सत्संग में लगाना चाहिए। इससे जीवन में शांति और संतोष प्राप्त होता है तथा मनुष्य मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में रविंद्र बाबा, सत्यम बाबा समेत कई साधु-संतों ने भी प्रवचन दिया और सत्संग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्संग स्थल पर महिला-पुरुष, युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों की भीड़ रही। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचन सुने। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कुमार साह, कुंदन कुमार साह, मिथुन कुमार, जयकृष्ण कुमार, नवीन कुमार झा, जितेंद्र साह, सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुड़िया कुमारी, पूजा कुमारी, रिचा कुमारी समेत ग्रामीणों एवं सत्संग प्रेमियों ने सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: पिपरा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन