Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSpiritual Gathering in Bhawanipur Swami Satyanandji Maharaj Addresses Thousands on Importance of Satsang
सत्संग के बगैर मानव जीवन पशुवत: सत्यानंदजी महाराज

सत्संग के बगैर मानव जीवन पशुवत: सत्यानंदजी महाराज

संक्षेप:

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के सुपौली पंचायत अंतर्गत कामत टोला में संतमत सत्संग का आयोजन किया गया है।

Sun, 19 Oct 2025 12:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के सुपौली पंचायत अंतर्गत कामत टोला में संतमत सत्संग का आयोजन किया गया है। आयोजन में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए हरिद्वार के स्वामी सत्यानंदजी महाराज ने कहा कि आज समाज मे जितनी भी बुराइयां फैली हुई है उसके लिए मनुष्य का बाहरी आडंबर जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि सत्संग के बगैर मानव जीवन न सिर्फ निरर्थक है बल्कि मानव जीवन पशुवत है। सिर्फ सत्संग से जुड़कर ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। परन्तु मनुष्य आज अपने भीतर अंतरात्मा की आवाज के बदले बाहरी आडंबर की दुनियां में खोया हुआ है। जिस वजह से समाज मे तमाम तरह की बुराइयां फैल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस प्रकार मनुष्य तन के लिए भोजन कि आवश्यकता है। उसी प्रकार आध्यात्म के लिए भगवान का भजन एवं सत्संग अति आवश्यक है। भगवान भजन एवं सत्संग के बगैर ना तो अच्छे वातवरण का निर्माण किया जा सकता है और ना ही एक अच्छा समाज बन सकता है। उनके साथ आए बोधानंदजी महाराज, विश्वबंधुजी महहरज आदि संतों ने भी प्रवचन किया। इस मौके पर कामतटोला सहित सुपौली पंचायत क्षेत्र आध्यत्मिक रंग में डूबा प्रतीत हो रहा है। आयोजन कमेटी के द्वारा आकर्षक पंडाल सहित मेला भी लगाया गया है। आयोजन को सफल बनाने में सुपौली पंचायत के ग्रामीणों का सहयोग बना हुआ है।