ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियानहीं रहे समाजसेवी उपेंद्र नाथ सागर

नहीं रहे समाजसेवी उपेंद्र नाथ सागर

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। सामाजिक समरसता के प्रतीक, बहुमुखी प्रतिभा के धनी और कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक एवं प्रकाशक रह चुके समाज के हित...

नहीं रहे समाजसेवी उपेंद्र नाथ सागर
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 04 Dec 2022 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।

सामाजिक समरसता के प्रतीक, बहुमुखी प्रतिभा के धनी और कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादक एवं प्रकाशक रह चुके समाज के हित चिंतक वयोवृद्ध उपेंद्र नाथ सागर अब नहीं रहे। समसामयिक और उसके मामले पर चिंतन करने वाले और लिखने वाले सागर के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका निधन भट्टा बाजार पूर्णिया स्थित निज आवास पर रविवार तड़के हो गया। उनके निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाम सरवर, खुदरा खाद बीज कीटनाशक व्यवसाई संघ के अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा, शिक्षाविद चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक कुमार सिन्हा, अरविंद प्रसाद सिंह, भोला कुशवाहा, सुशांत कुशवाहा, श्रीप्रसाद महतो, सरिता राय, नवल जायसवाल, पवन कुमार साह, अभिमन्यु कुमार मन्नू, दिव्य प्रकाश आदि ने शोक व्यक्त किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें