Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSNYS College Meeting Discusses Grant Distribution for 2014-17 Session
शासी निकाय की बैठक में अनुदान वितरण पर विचार

शासी निकाय की बैठक में अनुदान वितरण पर विचार

संक्षेप:

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएनएसवाई डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में शासी निकाय की बैठक अध्यक्ष सह विधान सभा सदस्य व

Sep 11, 2025 03:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएनएसवाई डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में शासी निकाय की बैठक अध्यक्ष सह विधान सभा सदस्य विजय कुमार खेमका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी भाग लिया। बैठक में सरकार से सत्र 2014-17 का प्राप्त अनुदान के वितरण पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। शासी निकाय के सचिव डॉ. शिव नारायण यादव द्वारा उच्च शिक्षा विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये अनुदान वितरण के लिए जारी दिशा-निर्देश पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति तथा वर्ग संचालन को अनुदान वितरण का मुख्य आधार बताया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. एजाज अहमद अंसारी ने भी अपने सम्बोधन में शिक्षकों की उपस्थिति पर काफी जोर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने स्पष्ट बताया कि अगर एक भी छात्र उपस्थित हो तो वर्ग संचालन करना सुनिश्चित करें। मंच संचालन प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय यादव ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में विधायक विजय कुमार खेमका से वित्त रहित शिक्षकों की समस्या अनुदान के बदले वेतनमान को वित्त मंत्री तक पहुंचने की अपील की और कहा गया कि विधान परिषद् की शिक्षा समिति की अनुशंसा उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय का फैसला तमाम वित्त रहित शिक्षकों के पक्ष में है। सभा को शिक्षकों की ओर से प्रो. राघवेंद्र कुमार, प्रो. श्यामनन्द , प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अनिल कुमार झा व प्रो. संहिता गांगुली आदि ने सम्बोधित किया।