स्टडी किट एवं टूल किट वितरित

Apr 09, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-08purn15-नियोजनालय ने स्टडी एवं टूल किट का वितरण। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत जिला नियोजना

स्टडी किट एवं टूल किट वितरित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत जिला नियोजनालय पूर्णिया ने बुधवार को स्टडी किट एवं टूल किट वितरित किया। उप निदेशक कोसी प्रमंडल निशांत कुमार सिन्हा, अवर प्रादेशिक नियोजनालय सहरसा के सहायक निदेशक अमित कुमार की मौजूदगी में किट वितरण किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी ने मौजूद अभ्यर्थी को कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु कुल 47 अभ्यर्थियों को स्टडी किट एवं स्वरोजगार हेतु कुल 31 युवकों एवं युवतियों को टूल किट वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने भी अभ्यर्थी को कई महत्वपूर्ण व्यवसायिक जानकारी देकर लक्ष्य के लिए जागरूक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।