
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा
-फोटो 29purn35-शिवलिंग स्थापना,प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के आयोजन में शामिल श्रद्धालु। रानीपतरा/संवाद सूत्र। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र
रानीपतरा/संवाद सूत्र।पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चांदी पंचायत के चांदी कठुआ गांव में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीण सदानंद शर्मा एवं उनके परिवार द्वारा नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा और शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 251 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। गाजे-बाजे और शिव भक्ति के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से उप मेयर पल्लवी गुप्ता,जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बालवीर प्रसाद साह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता, पूर्व समिति प्रतिनिधि शंकर मेहता, विनोद मेहता, मनोज कुमार मोनू,सतीश चौधरी,धीरज यादव,सुबोध मंडल,हेमनारायण मेहता, मोदी पोद्दार,एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। आयोजक सदानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने महादेव से एक विशेष मन्नत मांगी थी। भगवान शिव की कृपा से वह मन्नत पूरी होने के बाद, श्रद्धा स्वरूप इस शिव मंदिर का निर्माण कराया गया। गुरुवार को शिवलिंग स्थापना के उपलक्ष्य में विधि-विधान के साथ नगर भ्रमण और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर स्थापना से ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




