डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कृत्रिम किल्लत पर सख्ती, कार्रवाई की चेतावनी
धमदाहा, एक संवाददाता। क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कृत्रिम किल्लत की फैल रही अफवाहों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने शनिवार की शाम

धमदाहा, एक संवाददाता।क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कृत्रिम किल्लत की फैल रही अफवाहों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने शनिवार की शाम पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में कालाबाजारी या कृत्रिम किल्लत दिखाकर उपभोक्ताओं को परेशान नहीं किया जाए। एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं को डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की नियमित और निर्धारित समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि किसी एजेंसी या पेट्रोल पंप द्वारा जानबूझकर कृत्रिम किल्लत पैदा करने या कालाबाजारी करने की शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ पेट्रोल पंप संचालक समय से पहले ही पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर वाहन चालकों को वापस लौटा रहे हैं। इसी तरह कुछ स्थानों पर रसोई गैस की भी कृत्रिम किल्लत दिखाने की शिकायतें मिल रही हैं। एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामले सामने आने पर संबंधित पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट कर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों को उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


