Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSDM Anupam Inspects Bhawanipur Block Office for Quality of Government Services
एसडीएम ने भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने भवानीपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की। नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कर्मियों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने लंबित भू-विवाद मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश भी दिए।

Jan 11, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

भवानीपुर, एक संवाददाता। धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने शनिवार को भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मिलने वाली सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम सबसे पहले आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद कर्मियों को सभी सेवाओं का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर एवं नियमों के अनुरूप करने का सख्त निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके उपरांत एसडीएम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आधार काउंटर पहुंचे। यहां भी उन्होंने आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आधार से जुड़े कार्यों की बारीकी से जांच की। एसडीएम ने आधार काउंटर पर तैनात कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या नियम विरुद्ध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुपम ने जनता दरबार में प्राप्त भू-विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निष्पादन के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय एवं राहत मिलना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।