ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाएलईडी से रोशन होने लगे रास्ते

एलईडी से रोशन होने लगे रास्ते

एलईडी से रोशन होने लगे

एलईडी से रोशन होने लगे रास्ते
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 22 Sep 2018 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के रास्ते रोशन होने लगे हैं। सड़कों पर एलईडी लाईटें जगमगाहट बिखेरने लगी है। राजेंद्र पार्क के रोशन होने के बाद लाइन बाजार से रजनी चौक तक 37 बल्व, राजेंद्र पार्क से फारबिसगंज मोड़ तक 15, कमिश्नरी ऑफिस रोड पर चार एलईडी लाईटें लगाई गई हैं। निगम प्रशासन ने रूट चार्ट तैयार करते हुए दुर्गापूजा से पहले शहर के मंदिरों के रास्ते में लाईटें लगाने का दावा किया है, लेकिन ईईसीएल कंपनी के कामकाज की रफ्तार धीमी दिख रही है। विद्युत विभाग के इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि फिलहाल चार टीमों के द्वारा लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा है। सौ से अधिक लाईटें लगाई जा चुकी हैं। बीच में त्योहार भी था, इसलिए तेजी से काम नहीं हो पाया। कंपनी के द्वारा एलईडी लाइटें लगाने के लिए शनिवार से दस टीमें लगाई जाएंगी। दशहरा से पहले रूट चार्ट के मुताबिक शहर में एलईडी लाईटें लगा दी जाएंगी। बता दें कि ईईएसएल कंपनी के साथ पिछले साल ही एग्रीमेंट हुआ था। निगम प्रशासन के कई बार पत्र लिखने के बाद कंपनी के द्वारा शहर में एलईडी लाईटों का सर्वे किया गया। 17 सितंबर को राजेंद्र बाल उद्यान से एलईडी लाईटें लगाने का शुभारंभ किया गया। कंपनी शहर में लगे 15000 खंभों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। कंपनी सात वर्षों तक लाइटों की मेंटेनेंस भी करेगी। ...प्राथमिकता के आधार पर लगेंगी लाईटें : मेयरमेयर सविता देवी ने बताया कि रूट चार्ट तैयार कर कंपनी को दिया गया है। दशहरा को देखते हुए मंदिरों के आसपास की सड़कों पर प्राथमिकता के आधार पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद क्रमवार तरीके से शहर में सभी 15 हजार खंभों पर लाइटें लगाई जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें