Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsRoad Accident Claims Life of 41-Year-Old Ranjit Ram in Bihar - Suspicious Circumstances
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

संक्षेप:

बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाइवे 99 के सुरहा चौक के पास मंगलवार की शाम एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

Jan 08, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बैसा-अमौर, एक संवाददाता।बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाइवे 99 के सुरहा चौक के पास मंगलवार की शाम एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बैसा प्रखंड क्षेत्र के मझौक पंचायत अंर्तगत रसुलगंज निवासी 41 वर्षीय रंजीत राम के रूप में हुई। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई मनोज राम ने बताया कि मृतक रंजीत राम परिवार के जीवन निर्वाह को लेकर सऊदी अरब में मजदूरी कर रहा था। लगभग चार महीने पूर्व ही वह अपने गांव लौटा था। मंगलवार की सुबह वह अमौर प्रखंड के बकेनिया गांव अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। ससुराल जाने के क्रम में उसके साथ गांव का ही एक आदिवासी युवक भी था।

बुधवार की दोपहर वह ससुराल से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान सुरहा चौक के पास रंजीत राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने सूचना दी कि उनका भाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में है और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा लाया गया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रंजीत राम को मृत घोषित कर दिया। भाई मनोज कुमार राम ने आरोप लगाया कि रंजीत राम की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका भाई पूरी तरह स्वस्थ था और अचानक इस तरह घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का कहना है कि जिस आदिवासी युवक के साथ वह गया था उसकी भूमिका संदिग्ध है और उससे पूछताछ आवश्यक है। परिजनों ने इस घटना को हत्या की आशंका जताई है। मृतक रंजीत राम अपने पीछे पत्नी उषा देवी और चार पुत्रों को छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा में जुट गई। वहीं पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;