आवेदन देकर आर्थिक सहायता की मांग
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोढ़ा सड़क दुर्घटना में पीड़ित अनुसूचित जनजाति परिवार को आर्थिक सहायता एवं न्याय द

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कोढ़ा सड़क दुर्घटना में पीड़ित अनुसूचित जनजाति परिवार को आर्थिक सहायता एवं न्याय दिलाने के लिए राजद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया है। इस संबंध में राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र शाह गोड ने बताया कि 11 अप्रैल को कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड में एनएच-31 पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई थी। जिसमें 13 की मृत्यु हो गई थी एवं लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं आजीविका हेतु विशेष योजना के तहत मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


