30 जनवरी को किसानों के हक में बनेगा राजद का मानव श्रृंखला
पूर्णिया। हिन्दुसतान संवाददाता
रविवार 24 जनवरी को सामाजिक न्याय के योद्धा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर की 97वीं जयंती के मौके पर राजद कार्यालय मधुबनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महानगर अध्यक्ष सबी अहमद ने की। इस मौके पर सबी अहमद ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
विधानसभा में उन्होंने लगातार किसानों के सवाल को प्रमुखता से हमेशा उठाते रहे। पहले साल ही बजट सत्र में 11 मार्च 1953 को उन्होंने कटौती के प्रस्ताव पर बोलते हुए किसानों की समस्या जोरदार ढंग से उठाया। किसानों के चार मुद्दे हैं पहला फसल, दूसरा पशु, तीसरा भूमि और चौथा दाम। जब बिहार के मुख्यमंत्री बने 11 अक्टूबर 1977 को लोकनायक जयप्रकाश के जन्म दिवस के अवसर पर चार इतिहासिक निर्णय लिए किसानों के पक्ष में लिया गया। उन्होंने जिन किसानों के जननायक जीवन भर लड़ते रहे वही किसान आज परेशान है। सबी अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल के रूप में काला कानून लाया है जिसके बारे में किसानों को जागरूक करना जरूरी है। 29 जनवरी तक किसान चौपाल लगा कर किसानों को कृषि बिल की खराबी के बारे में बताया जाएगा। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर राष्ट्रीय जनता दल मानव श्रृंखला बनाकर किसानों के पक्ष में खड़ा होगी।
इस मौके पर युवा के प्रदेश सचिव निखिल नंदन, उपाध्यक्ष श्रीधर प्रसाद यादव, शांतनु कुमार घोष, बबलू गुप्ता, मो. आफताब आलम, महासचिव रंजीत कुमार दास, मो. नजीर, मो. जुबेर आलम, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संजीदा खातून, राधा रानी, विनोद कुमार यादव, विजय बेसरा, मो. इस्माइल, शमशुल हक, मो. अजीम खान, निजामुद्दीन मर्सी उल हक उर्फ मासो, मो. शाहिद आलम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।