ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियारिंटू सिंह हत्याकाण्ड: पुलिस ने दूसरे नामजद के घर की कुर्की जब्ती

रिंटू सिंह हत्याकाण्ड: पुलिस ने दूसरे नामजद के घर की कुर्की जब्ती

बनमनखी। संवाद सूत्र पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस नेता विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह...

रिंटू सिंह हत्याकाण्ड: पुलिस ने दूसरे नामजद के घर की कुर्की जब्ती
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 27 Nov 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बनमनखी। संवाद सूत्र

पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस नेता विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का सिलसिला दूसरे दिन जारी रहा। एसडीपीओ कृपाशंकर आजाद ने बताया कि हत्याकाण्ड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आशीष सिंह उर्फ अटिया एवं सुदेश सिंह के घरों की कुर्की का न्यायालय से आदेश प्राप्त था। जिसके आलोक में गुरूवार को अटिया के घर की कुर्की की गई। शाम हो जाने के कारण दूसरे नामजद के घर की कुर्की एक दिन के लिए टाल दी गई थी। शुक्रवार को दूसरे नामजद आरोपी सुदेश सिंह के घर की कुर्की-जब्ती की गई। एसडीपीओ के नेतृत्व में दूसरे दिन की कार्रवाई के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक विद्यानंद पासवान एवं सरसी थानाध्यक्ष एमए हैदरी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात थे। सरकार के द्वारा निर्धारित शराबबंदी के शपथ ग्रहण के बाद पुलिस का जत्था सुदेश सिंह के घर पहुंचे और कार्रवाई आरंभ की गई। पुलिस के जवानों ने घर के दरवाजे और खिड़कियों के साथ फर्नीचर एवं घरेलू सामानों को कुर्क कर लिया। शाम तक चली कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सामानों को सरसी थाना लाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इसके बाद भी अगर फरार आरोपी पकड़ से बाहर रहते हैं तो पुलिस अगली कार्रवाई के लिए न्यायालय से आदेश लेगी। फिलहाल पुलिस न्यायालय के आदेश के आलोक मे कुर्की-जब्ती के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

लगातार तीसरे दिन में सुबह छाया रहा घना कोहरा

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

मिनी दार्जिलिंग में तीन दिन सुबह कोहरा छा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ कोहरे का सिलसिला शुक्रवार तक जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चौबीस घंटे के दौरान भी कोहरा छा सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि मौसम में सुधार होगा। शुक्रवार को सुबह शहरी और शहर के बाहरी इलाके में धना कोहरा छाया हुआ था। सुबह पांच बजे दृष्यता 200 मीटर थी जबकि आठ बजे तक कोहरा और घना हो गया और दृष्यता घट कर 150 मीटर हो गई। नौ बजे के करीब कोहरा छटा। उसके बाद धूप निकल आई। धूप के कारण ही दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि अगले तीन चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। सुबह कोहरा भी रहेगा। दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच और रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। सुबह साढे आठ बजे वायुमंडल की आद्रता 100 प्रतिशत और शाम साढे पांच बजे आद्रता 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें