सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय पूर्णिया में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत अधिप्रा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।समाहरणालय पूर्णिया में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा चयनित राइस मिलर मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सभी चयनित पैक्स और व्यापार मंडलों को शीघ्र सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी राइस मिलरों को अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि 31 मई तक 100 प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लक्ष्य में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिले के अमौर, डगरुआ और धमदहा प्रखंडों में सीएमआर आपूर्ति की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों और राइस मिलरों को अविलंब अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


