Purnia News: स्थानांतरण पर 12 अधिकारियों व कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना सभागार में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत स्थानांतरित

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना सभागार में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नवपदस्थापित बीडीओ मनीष कुमार एवं सीओ अजीत कुमार झा का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज एवं उपप्रमुख विजय मिस्त्री ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में एक बीडीओ, एक प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चार लिपिक एवं छह पंचायत सचिव समेत कुल 12 अधिकारियों और कर्मियों को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित होने वालों में बीडीओ आशीष कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार गौरव, लिपिक गौतम कुमार, समशेर कुमार लाल, अनोखा मिश्रा, उर्दू अनुवादक मो. मकसूद आलम तथा पंचायत सचिव पिंटू कुमार, संजय कुमार आर्य, दीपक कुमार, उत्तम कुमार वर्मा, विकास कुमार और कृतिका राज शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन कन्या मध्य विद्यालय परोरा की शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी एवं पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। विदाई समारोह में निवर्तमान बीडीओ आशीष कुमार ने प्रखंड के अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक सामान्य हिस्सा है और सभी को समय-समय पर नई जिम्मेदारियों के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्होंने नवपदस्थापित बीडीओ मनीष कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केनगर का कार्य वातावरण काफी सकारात्मक और सहयोगपूर्ण है। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह, एमओ आतिश सिन्हा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साह, संतोष मिश्रा, मंगल ऋषि, आदर्श कुमार उर्फ गोलू, सुबोध मेहता, उदय शुक्ला, मो. रियाज, मो. संजर उर्फ लड्डू, कुमारी शबनम सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


