ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियारक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प.

रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प.

रक्षा बंधन के अवसर पर वृक्ष सुरक्षा दिवस ध्रुव उद्यान में मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्णिया वन अंचल के मुख्य संरक्षक डॉ. एस कुमारासामी ने पेड़ को रक्षा सूत्र से बांधकर शुभारंभ किया। उन्होंने...

रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 04 Aug 2020 04:33 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्षा बंधन के अवसर पर वृक्ष सुरक्षा दिवस ध्रुव उद्यान में मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्णिया वन अंचल के मुख्य संरक्षक डॉ. एस कुमारासामी ने पेड़ को रक्षा सूत्र से बांधकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ संतुलन और सामंजस्य बनाकर चलने से ही मानव खुशहाल एवं सतत विकास की राह पर अग्रसर हो सकता है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में सर्वाधिक उपयोगी है। हमारा कर्तव्य है कि हम न सिर्फ अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं बल्कि उनका संपोषण और संरक्षण कर इस धरती को हरा-भरा व स्वस्थ्य बनाएं। धरती पर हरियाली जनसहयोग के बिना संभव नहीं है। वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने कहा कि बिहार में वृक्ष सुरक्षा दिवस की शुरुआत 2011 में की गयी थी। तब से प्रत्येक दिन रक्षाबंधन के दिन पूरे राज्य में लोग वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कृषि वानिकी एवं राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक किसान भाग लेकर लाभान्वित हो सकते हैं। इससे उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अभी तक पूर्णिया व कटिहार जिला के 222 किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। पूर्णिया जिला के कोई भी किसान इस योजना से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9430449011 एवं कटिहार जिला के किसान हेल्पलाइन नंबर 8210655293 पर संपर्क कर सकते हैं। समारोह के दौरान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल एवं अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें