पूर्णिया महिला महाविद्यालय में नवीनीकरण के बाद अतिथि शिक्षकों ने दिया योगदान

Feb 15, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय में छह अतिथि शिक्षकों ने नवीनीकरण के उपरांत योगदान दिय

पूर्णिया महिला महाविद्यालय में नवीनीकरण के बाद अतिथि शिक्षकों ने दिया योगदान

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय में छह अतिथि शिक्षकों ने नवीनीकरण के उपरांत योगदान दिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा अतिथि शिक्षकों की सेवा शर्तों 11 महीना के लिए होती है। 11 महीने उपरांत पुनः उनका नवीनीकरण किया जाता है। प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता ने योगदान कराते हुए अपने संबोधन में कहा कि अतिथि शिक्षकों के पुनः योगदान करने से महाविद्यालय शिक्षक परिवार और भी समृद्ध हो गया है। महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए इन लोगों का योगदान करना अति आवश्यक था। प्रधानाचार्य ने सभी को बधाइयां दी एवं शिक्षण ,पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्कृत विभाग में डॉक्टर मिताली मीनू ,बांग्ला विभाग में डॉक्टर मसूद अली देवान,रसायन शास्त्र विभाग में डॉ भूपेंद्र प्रसाद, हिंदी विभाग में डॉक्टर प्रेरणा, जूलॉजी विभाग में डॉक्टर अनीता मिश्रा व बॉटनी विभाग में डॉक्टर प्रेरणा प्रिया ने योगदान दिया। वहीं पूर्णिया महिला महाविद्यालय में डॉक्टर आरजू आरा ने शुक्रवार को उर्दू विभाग में योगदान दिया है। प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता ने डॉक्टर आरजू आरा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूर्णिया महिला महाविद्यालय में उर्दू की शिक्षिका शैक्षणिक माहौल को और भी स्वर्णिम बनाएंगे। उर्दू विभाग के लिए शिक्षक की वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी और बहुत समय के बाद एक नई शिक्षिका ने योगदान दिया है। उर्दू विभाग में छात्राओं की संख्या को देखते हुए बहुत समय से एक शिक्षक की मांग की जा रही थी। शिक्षिका योगदान देने के पश्चात छात्राओं के पठन-पाठन एवं शिक्षण में गति आएगी। डॉ आरजू आरा ने भरोसा दिलाया है कि उर्दू विभाग को सशक्त बनाएंगी, छात्राओं की सभी समस्याओं को हल करेंगी एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करेंगे। उर्दू विभाग में नई शिक्षिका के योगदान देने के उपरांत सभी शिक्षकों ,कर्मचारियों ने उनको बधाई दी। उर्दू की शिक्षिका आरजू आरा ने प्रधानाचार्य को अपनी पुस्तक झारखंड में उर्दू थीसिस पर एक नजर पुस्तक भी प्रधानाचार्य को भेंट की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।