Purnia News: पूर्णिया में बाढ़ से क्षतिग्रस्त बैरिया-श्रीमाता रोड की मरम्मत
Purnia News: पूर्णिया में बैरिया-श्रीमाता रोड के बाढ़ से हुए नुकसान की मरम्मत तेजी से जारी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक अभियंता ने सड़क की मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई की है, ताकि लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न हो और यातायात सुरक्षित हो सके।

Purnia News: पूर्णिया में बाढ़ से क्षतिग्रस्त बैरिया-श्रीमाता रोड की मरम्मत : --- पूर्णिया। बैरिया-श्रीमाता रोड पर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य त्वरित गति से जारी है। जिला पदाधिकारी के संज्ञान में बैरिया-श्रीमाता रोड (धमदाहा) के बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने का मामला आते ही इस पर त्वरित कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता (धमदाहा) को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। प्राप्त निर्देश के आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाढ़ से प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त हुए सड़क के हिस्से की युद्धस्तर पर मरम्मत कराई जा रही है, ताकि आमजनों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात को सुरक्षित एवं सुलभ बनाया जा सके।


