Purnia News: मध्य विद्यालय मंझेली हाट में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया पूर्व के मध्य विद्यालय मंझेली हाट में रक्षाबंधन पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर ने इस आयोजन को सामाजिक सद्भाव और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया। सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Purnia News: मध्य विद्यालय मंझेली हाट में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व के मध्य विद्यालय मंझेली हाट में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में दोपहर दो बजे के बाद वर्गवार रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया।कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षा में शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन के गीतों से उत्सव का माहौल बना रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर भाई-बहन के प्रेम, आपसी सम्मान और सद्भावना का परिचय दिया।

प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर की उपस्थिति में विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराया। विद्यालय की ओर से समय-समय पर विभिन्न पर्व-त्योहारों की झांकी और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत हो सके। प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर ने विद्यालय परिवार के साथ-साथ पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: मध्य विद्यालय मंझेली हाट में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव