खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और संसाधन : सांसद
-सांसद ने युवाओं के बीच बांटे क्रिकेट-फुटबॉल किट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में स

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पहल तेज करने की बात कही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के बीच क्रिकेट किट और फुटबॉल किट का वितरण किया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद ने कहा कि पूर्णिया के युवाओं में प्रतिभा और ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की है। खेलों को बढ़ावा देने का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी क्षमता निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
पप्पू यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समाज और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्णिया की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी युवा ही मजबूत समाज तथा विकसित बिहार की नींव रख सकते हैं। युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए सांसद ने कहा कि नई पीढ़ी की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि पूर्णिया के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर और जरूरी संसाधन मिलें, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें और जिले के साथ बिहार का नाम भी रोशन करें। सांसद ने कहा कि युवाओं के सपनों को पंख देना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

