राजद नेता के निधन पर जताया शोक
जानकीनगर, एक संवाददाता। राजद नेता नीरज कुमार देव का पटना के आईजीएमएस में निधन हो गया। उनका पार्थिक शरीर को नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 06 झा

जानकीनगर, एक संवाददाता। राजद नेता नीरज कुमार देव का पटना के आईजीएमएस में निधन हो गया। उनका पार्थिक शरीर को नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 06 झालीघाट पृतक गांव लाया गया। पार्थिक शरीर घर आते ही सैकड़ों की संख्या नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों की अंतिम दर्शन करने पहुंचे। निधन की खबर मिलते ही पूर्व राजद विधायक दिलीप कुमार यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक यादव, पूर्व विधायक देवनारायण रजक,पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश महासचिव संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, जिला पार्षद प्रवेश रौशन ऊफ बबलू यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव पहुंचे तथा नम आंखों से अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, सेवानिवृत्त डीएसपी जयनारायण यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज भूषण, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव आदि ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



