रेल कर्मी के बंद घर में दस लाख की चोरी
-सुधार : फोटो के साथ कैप्शन में डकैती लिखा गया है इसे चोरी कर लें। जलालगढ़, एक संवाददाता। रेलकर्मी के बंद घर में दस लाख रूपये की चोरी की गयी है। घटना

जलालगढ़, एक संवाददाता।रेलकर्मी के बंद घर में दस लाख रूपये की चोरी की गयी है। घटना जलालगढ़ वार्ड नम्बर एक की है। बताया जा रहा है कि रेल कर्मी कुमार मंगलम आसाम में पोस्टेड हैं, जहां पूरे परिवार के साथ लम्बे समय से रह रहे हैं। उन्होंने मकान का निचला तल्ला सर्वेयर अमीनों को दे रखा है। जबकि ऊपरी तल्ले को अपने लिए छोड़ रखा है। शनिवार के कारण शाम में सर्वेयर घर गए थे, जिससे समूचा घर खाली था। रविवार अहले सुबह लगभग तीन बजे रेल कर्मी के पड़ोसी मुकीम की पत्नी जब जगी तो पड़ोस से खटखट की आवाज सुनी। आवाज पर जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो यह बाहर से बंद पाया गया। पड़ोसी ने अन्य बगलगीर को इसकी जानकारी दी। आसपास के लोग आए तो देखा कि रेल कर्मी के मुख्य दरवाजा का ताला कटा हुआ था। जिसकी जानकारी जलालगढ़ थाना को दी गयी। थाना से सदल- बल पहुंचे एसआई वृजनंदन कुमार के साथ पड़ोसी अंदर गए तो निचले एवं ऊपरी तल्ले के कमरे के सारे ताले कटे हुए पाए गए। रेल कर्मी के सभी कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। दूरभाष पर गृहस्वामी रेल कर्मी ने बताया कि अलमीरा में सोने एवं चांदी के जेवरातों सहित कीमती कपड़े रखे थे, जिनकी लगभग कीमत दस लाख रूपये है। एसआई बृज नंदन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।