पाइप बनाने वाली कंपनी में छापा, सैकड़ों पाइप बरामद
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बियाडा कैंपस अवस्थित पाइप बनाने वाली एक कंपनी में छापेमारी दल ने धावा बोला है। दल में एसडीएम की ओर से प्रतिनियुक्त मज

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बियाडा कैंपस अवस्थित पाइप बनाने वाली एक कंपनी में छापेमारी दल ने धावा बोला है। दल में एसडीएम की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ बियाडा टीओपी पुलिस शामिल थी। टीम ने कंपनी के कैंपस से तीन सौ के करीब पाइप बरामद की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कोलकाता की कंपनी ने मरंगा थाना में केस दर्ज कराया गया था। जिसमें बियाडा स्थित कंपनी पर कोलकाता की कंपनी के नाम व होलोग्राम का उपयोग कर पाइप बनाने का आरोप था। बियाडा टीओपी प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि कंपनी का प्रोपराइटर मौके पर नहीं था।
जब्त पाइप की गिनती की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मामले में छानबीन भी शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


