प्रेम प्रसंग मामले में किशोरी बरामद, एक युवक हिरासत में
जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को जलालगढ़ ओवरब्रिज के समीप से बरामद किया, जबकि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थाना कांड संख्या 80/26 के तहत किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और रविवार को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी मो. जाहिद को हिरासत में लिया है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोरी का नियमानुसार बयान दर्ज कराया जाएगा तथा मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार एवं सारिका कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


