वन मिनट : हमारा नेता ऐसा हो जो सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम करे
-वन मिनट : हमारा नेता ऐसा हो जो सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम करे पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हमारा नेता ऐसा हो जो क्षेत्र की समस्या के प्र
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हमारा नेता ऐसा हो जो क्षेत्र की समस्या के प्रति गंभीर हो। हमारा नेता सभी के लिए समान विकास की रुपरेखा तैयार करने वाला हो। हमारा नेता शिक्षित होना चाहिए। हमारा नेता समाज में सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम करने वाला हो। जात पात की बात करने वाले नेता से परहेज़ करना चाहिए। हमारा नेता क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर हो। 1. हमारा नेता क्षेत्र की समस्या के प्रति गंभीर हो। हमारा नेता ऐसा हो जो सभी के लिए समान विकास की रुपरेखा तैयार करे। क्षेत्र की जरुरत के हिसाब प्राथमिकता देकर उस क्षेत्र का विकास किया जाना चाहिए।-राहुल
कुमार 2. हमारा नेता शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित नेता क्षेत्र को शिक्षित बनाने के लिए स्कूल कालेज की जरूरत के हिसाब से व्यवस्था कर सकते हैं। क्षेत्र का शैक्षणिक विकास के लिए नेता जी को शिक्षित होना आवश्यक है।-दिनेश जायसवाल 3. हमारा नेता समाज में सभी वर्गों के लिए समान रुप से काम करना चाहिए। जात पात की बात करने वाले नेता से परहेज़ करना चाहिए। जात को आपस में जोड़ने वाले सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने वाला नेता होना चाहिए।-कन्हैया झा 4. हमारा नेता ऐसा हो जो अपनी घोषणाओं पर अमल करे। घोषणा पत्र के बाद जीतने पर सभी घोषणा हवा हवाई हो जाती है। नेता ऐसा हो जो जीते को अपने वादे पूरे करे।-अभय कुमार ठाकुर 5. हमारा नेता क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर हो। हमारा नेता विकास के लिए रोड मैप बनाकर अमलीजामा पहनाए। हमारा नेता सभी क्षेत्रों के विकास के लिए संवेदनशील हो।-मनोज कुमार 6. हमारा नेता क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति गंभीर हो। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक हो। क्षेत्र में लोगों के लिए आपसी सहमति सामंजस्य प्रेम मजबूत करने वाला नेता होना चाहिए।-निरंजन कुमार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




