ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णिया अवकाश के बाद बुधवार से खुलेगा विश्वविद्यालय और कॉलेज

अवकाश के बाद बुधवार से खुलेगा विश्वविद्यालय और कॉलेज

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूजा के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत

 अवकाश के बाद बुधवार से खुलेगा विश्वविद्यालय और कॉलेज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाMon, 20 Nov 2023 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूजा के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय 21 नवंबर मंगलवार तक बंद रहेंगे। बुधवार से विश्वविद्यालय और कॉलेज अवकाश के बाद खुलेंगे। कालेज खुलते ही पीजी में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा। पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक पूर्णिया विश्वविद्यालय को कुल 4200 आवेदन मिले हैं। वहीं मेघा सूची की जांच के उपरांत पीएचडी में इतिहास विषय में भी नामांकन लिया जाएगा।

......पीजी में नामांकन के लिए जारी होगा मेरिट लिस्ट

पीजी सत्र 2023- 25 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक विस्तारित कर दी गई थी। 11 नवंबर के उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी अंगीभूत और गैर अंगीभूत कॉलेजों में दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भाईदूज व छठ पूजा को लेकर अवकाश घोषित कर दिया गया। अवकाश समाप्त होने के बाद 22 नवंबर बुधवार से विश्वविद्यालय और कॉलेज खुल जाएंगे। विश्वविद्यालय और कॉलेज खुलते ही पठन-पाठन का कार्य सुचारू हो जाएगा। वही पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट की घोषणा की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर पीजी में नामांकन लिया जाएगा।वैसे पीजी में एडमिशन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय को अब तक 4200 आवेदन मिले हैं। 20 विषयों के कुल 3264 सीटों पर पीजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं।

.........पीजी डिपार्टमेंट में 20 विषयों में 1108 सीटें

इधर पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मरगूब आलम ने बताया कि पीजी में नामांकन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में कुल 20 विषयों में 1108 सीटें हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, ज्योग्राफी, होम साइंस, इंग्लिश व हिंदी विषय में प्रत्येक विषय में 60 सीटें निर्धारित है। जबकि म्यूजिक में 32 सीट है। वहीं उर्दू, मैथिली और संस्कृत में प्रत्येक विषय में 48 और फिलॉसफी में 32 सीट है। वही पूणिया कॉलेज में विभिन्न विषयों में 657 सीटें निर्धारित है। साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, जियोग्राफी, म्यूजिक, बांग्ला, पर्शियन और होम साइंस विषय में सीटें नहीं रहने के चलते पूर्णिया कॉलेज में पीजी में एडमिशन नहीं लिया जाएगा। वहीं, डीएस कॉलेज कटिहार में पीजी के कुल 567 सीटों पर विभिन्न विषयों में एडमिशन लिया जाएगा। डीएस कॉलेज कटिहार में फिजिक्स में 29, केमिस्ट्री में 29 व मैथमेटिक्स में 48 सीट के अलावा अन्य विषयों में सीटें निर्धारित है। पूणिया महिला कॉलेज में सिर्फ होम साइंस विषय में पीजी में 132 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा। अररिया कॉलेज अररिया में कुल 320 सीटों पर विभिन्न विषयों में एडमिशन लिया जाएगा जबकि मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में विभिन्न विषयों में 480 सीटों पर एडमिशन होंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें