राज्यस्तरीय खोखो चैंपियनशिप को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-फोटो : राज्यस्तरीय खो खो आयोजन को लेकर बैठक करते जिला खो खो संघ के अधिकारी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला खोखो संघ की बैठक अध्यक्ष एके बोस

राज्यस्तरीय खोखो चैंपियनशिप को लेकर बैठक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला खोखो संघ की बैठक अध्यक्ष एके बोस की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी जून माह में राज्य स्तरीय बालक-बालिका जूनियर खो-खो चैंपियनशिप आयोजन करने हेतु विचार विमर्श किया गया। एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आयोजन हेतु राज्य कमिटी के सचिव नीरज कुमार पप्पू द्वारा पूर्णिया जिला को मेजबानी का अवसर प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। गौतम वर्मा ने सुझाव दिया कि प्रतियोगिता का आयोजन माह जून के 12 से 14 तक किया जाये। जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन किया। सदस्य काली शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल के मैदान किया जाये ताकि बड़ी संख्या में दर्शक खेल का आनंद ले सके।

एसोसिएशन के वरीय सदस्य एमएच रहमान ने कहा कि खेल का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से हो जिसके लिए एक कमिटी बनाकर कार्य आरम्भ किया जाये। एके बोस ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन में कुछ नए लोगों को सदस्य बनाया जाये ताकि किसी भी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो सके। बैठक में खो- के वरीय खिलाड़ी सुशील कुमार, केशव आनंद, अमित कुमार, ज्योति कुमारी, प्रधानाचार्य रामदेव दास भी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।