ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाभवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता

भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बन रहे यात्री शेड निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त...

भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 30 Jan 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बन रहे यात्री शेड निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब प्रखंड मुख्यालय परिसर बन रहे भवन मे घोर अनियमितता बढ़ती जा रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों में क्या होता होगा। यात्री शेड का शिलान्यास सदर विधायक विजय खेमका के द्वारा किया गया था। जो पिछले कई माह से कार्य बंद था।

मंगलवार को प्लास्टर कार्य शुरू हुआ है। बालू घटिया किस्म का उपयोग हो रहा था। स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार राय दिया। सूचना मिलते ही प्रमुख प्रखंड पहुंच कर बन रहे यात्री शेड का निरीक्षण किया। जिस बालू से काम हो रहा था उसे देखते ही भड़क गए और काम को बंद करा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें