रात भर संवेदनशील रहा प्रशासन, शवों का देर रात कराया पोस्टमार्टम

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बसगाढ़ा हादसा: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों में से तीन का पोस्टमार्टम जीएमसीएच में कराया गया।

रात भर संवेदनशील रहा प्रशासन, शवों का देर रात कराया पोस्टमार्टम

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों में से तीन का पोस्टमार्टम जीएमसीएच में कराया गया। इन तीनों की मौत जीएमसीएच पहुंचने से पहले हो गई थी। मृतकों में कटिहार रौतारा थानान्तर्गत धर्मगंज निवासी तोरेन सोरेन उर्फ तल्लू सोरेन थे, डगरूआ के लौढ़िया निवासी रंजीता हांसदा एवं दुर्गा बास्की शामिल थे। मसलन शवों का पोस्टमार्टम कराने में पुलिस काफी तत्पर रही। रात में ही पंचनामा कर शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया। करीब 12 बजे रात में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा मुस्तैद रही।

जीएमसीएच में चल रहे घायलों के इलाज को लेकर रात भर प्रशासन संवेदनशील रहा। घायलों के अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद अपने लाव-लश्कर के साथ एसपी स्वीटी सहरावत अस्पताल पहुंची। उन्होंने घंटों घायलों का हाल लिया तो शवों के पोस्टमार्टम को लेकर अधीनस्थों को निर्देश देती रही। उनके जाने के बाद एडीएम आपदा सुजय कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था राज कुमार गुप्ता, सदर एसडीएम दीक्षित श्वेतम, सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर, ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल, पूर्णिया पूर्व के बीडीओ किशोर कुणाल आदि ने विधि-व्यवस्था की कमान संभाली और रात भर अस्पताल में कैंप करते रहे।....एम्बुलेंस के लिए ग्रिन कोरिडोर की व्यवस्था:कोढ़ा से जीएमसीएच तक पहुंचने में एम्बुलेंस को कोई बाधा नहीं हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे। डीएम अंशुल कुमार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल के नेतृत्व में पुलिस कर्मी रास्ते में पड़ने वाले पड़ने वाले हाईवे पर मुस्तैद रहे। यही कारण रहा कि बिना किसी ट्रैफिक की समस्या के समय रहते एम्बुलेंस अस्पताल पहुंचती रही। इतना ही नहीं रात में ही घायलों के लिए पीएम आयुष्यमान में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई। ट्रैफिक डीएसपी खुद इसमें सहयोग प्रदान करते रहे। गौरतलब है कि इस योजना से घायलों को भर्ती से सात दिनों तक फ्री कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। जिले के पहला प्रयोग था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।