Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia Residents to Finally Receive Land Rent After Decades of Delay

शहरी जमीन का लगान निर्धारण : परिमार्जन प्लस पर करें आवेदन

-अच्छी खबर : पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बहुप्रतीक्षित इंतजार के बाद अब शहर वालों को उनकी जमीन का रेंट देने का समय आ रहा है क्योंकि कई दशक से रें

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 Dec 2024 01:09 AM
share Share
Follow Us on
शहरी जमीन का लगान निर्धारण : परिमार्जन प्लस पर करें आवेदन

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।बहुप्रतीक्षित इंतजार के बाद अब शहर वालों को उनकी जमीन का रेंट देने का समय आ रहा है क्योंकि कई दशक से रेंट फिक्सेशन के झमेले में शहरी हाउसहोल्डर परेशान होकर रह गए थे। अपर समाहर्ता के स्तर से रेंट तालिका तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। समझा जा रहा है कि नए साल से पूर्णिया के लोग अपनी जमीन का रेंट जमा कर पाएंगे और राजस्व रसीद भी प्राप्त कर पाएंगे। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में पुराने वार्डो का अंचल से रसीद नहीं कटती थी। इसको लेकर लोग काफी परेशान थे। इसमें 21 वार्ड के लोग सबसे ज्यादा परेशान थे। अब 21 वार्डों में हजारों लोग अपनी जमीन का लगान जमा कर रसीद प्राप्त कर पाएंगे। अपर समाहर्ता रवि राकेश ने बताया कि परिमार्जन प्लस पर जाकर अपना रसीद ले सकते हैं। इन वार्डो के लिए पांच रुपया प्रति डिसमिल शुल्क रखा गया है।

-शहर के 46 में से 21 वार्ड का रुका था काम:-

पुराने खतियान के अनुसार पिछले दो दशक से अधिक समय से में 21 वार्डों में जमीन का राजस्व रसीद नहीं कट रहा था। जिससे लोग परेशान थे। दरअसल पुराने नगर निगम क्षेत्र में 21 वार्ड थे जो बाद में बढ़ते बढ़ते 46 हो गया। बाद में जो वार्ड जोड़े गए वह पंचायत से परिसीमन में लिए गए थे तो वहां पहले से रसीद कट रही थी। मालूम हो कि शहरी क्षेत्र में पूर्व के समय में रसीद नहीं काटी जाती थी लेकिन म्यूटेशन के लिए लोगों के आवेदन को इग्नोर नहीं किया जाता था बल्कि सिर्फ शुद्धि पत्र देकर भेज दिया जाता था। बाद के दिनों में प्रशासनिक तौर पर यह फैसला लिया गया कि जब रसीद ही नहीं कटती तब जमाबंदी कायम कर शुद्धि पत्र का कोई मायने नहीं रह जाता है। इसी कारण पिछले कुछ वर्षों से म्यूटेशन का काम ही नहीं होता था। अब सरकार और प्रशासन ने इस समस्या का समाधान कर दिया है।

---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें