Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia Progress Review Chief Minister s Initiatives and Winter Relief Measures
सीएम प्रगति यात्रा में लिये गये योजनाओं की प्रगति पर दें ध्यान

सीएम प्रगति यात्रा में लिये गये योजनाओं की प्रगति पर दें ध्यान

संक्षेप:

--फोटो : 45 : पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में लिये गये योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्णिया के प

Jan 09, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में लिये गये योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने समीक्षात्मक बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की गई योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पश्चिम बंगाल में आम चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। किशनगंज और कटिहार में एस•एस•बी• चेक पोस्ट के लिए स्थल चिन्हित करने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस इन्फ्रास्ट्रचर पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आगामी सरस्वती पूजा को लेकर सीसीए 3 के तहत प्रस्ताव जल्द भेजने के लिये कहा गया। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। सर्वप्रथम चारों जिले के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था, नीलाम पत्रवाद, धान अधिप्राप्ति, केन्द्र-राज्य के फ्लैगशिप योजना व कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्णिया प्रमोद मंडल भी मौजूद रहे। इसके बाद राजस्व (आंतरिक संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) तथा विकासात्मक विभाग के पदाधिकारियों साथ फिजिकल मोड में बैठक प्रमंडलीय सभागार में की गयी। --- -ठंड के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की दिशा में आवश्यक कार्य करें: ----- -ठंड के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की दिशा में आवश्यक कार्य किया जाये। सभी अंचल कार्यालय के भवन की मरम्मती एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय । गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अन्य विभाग से आये पत्र पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा गया। ग्रामीण विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा में वर्ष 2024-25 के प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गयी। शिक्षा विभाग की समीक्षा में सभी विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया गया तथा विद्यालय अनुरक्षण मद से भवन मरम्मती, साफ-सफाई, डेस्क-बैंच आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। लाईव क्लासेस चलाने का निर्देश उपस्थित सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय में भोजन एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था पर ध्यान दिया जाय। तथा सभी जगह डिजिटल क्लास की व्यवस्था की जाये। आईसीडीएस की समीक्षा में सभी आगनबाड़ी केन्द्र का नियमित संचालन करने तथा कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। मद्य निषेध की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि वाहन नीलामी की प्रक्रिया तथा शराब विनिष्टीकरण का कार्य ससमय पूर्ण किया जाये। -प्रमंडल के सभी डीसीएलआर हर माह अपने अधीनस्थ अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे : -- -भू-अर्जन की कार्रवाई में जिला भू-अर्जन कार्यालय में विलंब किया जाता है। जिला पदाधिकारी इस पर ध्यान देंगे। साथ ही अभिलेखागार कार्यालय में भी आम जनता को काफी परेशानी होती है। इस पर भी विशेष ध्यान देंगे। भू-महाअभियान में आये सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाये। सरकारी जमीन में कितने ऐसे मामले है जिसमें निजी व्यक्तियों के नाम से जमाबंदी कायम कर लिया गया है तथा इसमें क्या कार्रवाई की गयी। ऐसे मामलों में अंचल अधिकारी प्रोपोजल बनाकर अपर समाहर्ता के पास भेजेंगे। अपर समाहर्ता पक्षकार को नोटिस भेज कर दो या तीन सुनवाई करते हुए सकारण आदेश से निस्तार करना सुनिश्चित करेंगे। नीलाम पत्र वाद की समीक्षा में यह पाया गया कि अभी भी अच्छी प्रगति नहीं है। इस महीने तक 2005 से पूर्व के सभी मामलों को समाप्त करने पर ध्यान दिया जाये। किशनगंज में भू-लगान की स्थिति अच्छी नहीं है। राजस्व न्यायालय पर सभी अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी विशेष ध्यान देकर नियमित न्यायालय कार्य करेंगे तथा आरसीएमएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि हर माह अपने अधीनस्थ अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।