ड्रग फ्री पूर्णिया का संकल्प: आज नशा के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान
-रविवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन से निकलेगी जागरूकता रैली पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ड्रग फ्री पूर्णिया के संकल्प के साथ आज नशा के खिलाफ पुलिस जा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ड्रग फ्री पूर्णिया के संकल्प के साथ आज नशा के खिलाफ पुलिस जागरूकता अभियान शुरू करने वाली है। नशे के चंगुल में फंसकर बर्बाद हो रहे युवाओं को बचाने के लिए पुलिस एक महत्वपूर्ण मुहिम छेड़ने जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व खुद एसपी स्वीटी सहरावत कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन से एक जागरूकता रैली निकाली जायेगी। रैली में पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक एवं स्वास्थ्य संगठनों के कार्यकार्ता हिस्सा लेंगे। रैली पुलिस लाइन से निकलकर शहर के विभिन्न चौक- चौराहों से गुजरेगी। इस दौरान पूर्णिया को ड्रग फ्री बनाने के लिए सबको आगे आने की अपील की जायेगी।
इसके बाद दोपहर के एक बजे से पुलिस लाइन कैंपस में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस के साथ आमजन भी अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराकर उचित चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर कार्यक्रम का समन्वय करेंगे, जबकि फणीश्वरनाथ टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा समेत कुछ पुलिस कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे। बता दें कि पूर्णिया एसपी नशे के खिलाफ शुरू से सख्त रही हैं। छह माह में करोड़ों के मादक पदार्थों को जब्त करने के साथ दर्जनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एसपी नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पिछले छह माह की रिपोर्ट कार्ड भी पेश करने वाली हैं। -: स्मैक से तबाह हो रही जवानी, हर माह अस्पताल पहुंच रहे हैं सौ मरीज: -नशा के कारण समाज में मानसिक विकृतों की रोज संख्या बढ़ रही है। इसमें सबसे अधिक तादाद स्मैक के सेवन करने वालों की है। जीएमसीएच के मानो चिकित्सा विभाग में मनो सामाजिक कार्यकर्ता जॉयनल एबी ने बताया कि प्रत्येक महीने अस्पताल में आने वाले मानसिक विकृति के शिकार मरीजों में औसतन सौ के करीब मरीज नशा सेवन के आदी होते हैं। इनमें करीब अस्सी प्रतिशत स्मैक का सेवन करने वाले होते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




