सड़क सुरक्षा से लेकर अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान मोड में पुलिस
-जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 1104 वाहनों की जांच, 2.70 लाख जुर्माना पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की पुलिस इन दिनों सड़क सुरक्षा से ल

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की पुलिस इन दिनों सड़क सुरक्षा से लेकर अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान मोड में है। जहां यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है, वहीं खासकर छिनतई एवं चोरी के मामलों के आरोपियों की धर- पकड़ तेज कर दी गई है। सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 1104 वाहनों की जांच की गई। इनमें 159 वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन के जुर्म में 2 लाख 70 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए। पुलिस ने वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म पर भी शिकंजा कसा है।
ऐसे वाहनों पर फाइन करते हुए उनके शीशे ब्लैक फिल्म उतरवाए गए। पुलिस का अभियान जुर्माना करना व जुर्माना राशि वसूल करने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि एसएसडी मशीन से वाहन के चेचिस एवं इंजन नंबर से इसक रजिस्ट्रेशन नंबर का मिलान किया गया। इसका मकसद संदिग्ध वाहनों की जांच करना था।--: अन्य मामलों में बेहतर करने का निर्देश:-यातायात नियमों के अनुपालन के साथ- साथ अन्य मामलों में भी हर थाना को बेहतर करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत चोरी, लूट व छिनतई जैसे मामलों के अधिक से अधिक वांछित फरार आरोपियों को जेल भेजना है। अकेले शहर के सभी थाना पुलिस को इस माह के अंत तक ऐसे 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने देने का निर्देश दिया गया है। उसी तरह वारंट एवं कुर्की- जब्ती के मामले में अभियान के तहत इसके तामिले के साथ इसकी पेंडेंसी को कम करने के लिए हर थाना की पुलिस को एसपी के स्तर से लक्ष्य दिया गया है।-बोली एसपी :------------सड़क सुरक्षा से लेकर अपराध नियंत्रण के लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को अभियान चलाकर इसके निष्पादन का निर्देश दिया गया है। इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-स्वीटी सहरावत, एसपी, पूर्णिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


