गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमीन विवाद में हुए गोलीक॔ड के आरोपी को मरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गि
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 4 Sep 2025 03:32 AM

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जमीन विवाद में हुए गोलीक॔ड के आरोपी को मरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरसी निवासी मिट्ठू सिंह के रूप में हुई है। मरंगा थाना क्षेत्र के बक्सा घाट में 17 फरवरी को जमीन विवाद में गोली चलाकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। केस के आईओ विष्णुकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घर आया हुआ है। जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




