Purnia News: पूर्णिया में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य धराया

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ लिया। आरोपी राजेश स्वर्णकार का आपराधिक इतिहास है और यह बनमनखी में गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है।

Purnia News: पूर्णिया में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य धराया

Purnia News: पूर्णिया में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य धराया -- बनमनखी (पूर्णिया)। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सरसी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग गिरोह बनाकर बनमनखी और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरसी वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश स्वर्णकार उम्र 25 वर्ष पिता कारो स्वर्णकार के रूप में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश स्वर्णकर के विरुद्ध जिले के मधुबनी थाना भवानीपुर थाना सरसी थाना कटिहार जिला अंतर्गत कुर्सेला थाना में अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: पूर्णिया में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य धराया