स्वच्छता सर्वेक्षण : सूबे में पिछले साल चौथा स्थान, इस बार कितना लगाएंगे छलांग

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-16purn19-कचरा उठा रही नगर निगम की गाड़ी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पूर्णिया नगर निगम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

स्वच्छता सर्वेक्षण : सूबे में पिछले साल चौथा स्थान, इस बार कितना लगाएंगे छलांग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पूर्णिया नगर निगम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। शहर के सभी 46 वार्डों में लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन करना है। पिछले साल पूर्णिया नगर निगम को राज्य में चौथा स्थान मिला था, जबकि इस बार दूसरे या तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए निगम प्रशासन पूरी ताकत से जुट गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम अगले सात से 10 दिनों के भीतर शहर पहुंच सकती है। टीम शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करेगी। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाकर गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जा रही है。

इन बिंदुओं की जांच करेगी टीम :

-स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसमें शहर की समग्र साफ-सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने की व्यवस्था, कचरा निस्तारण प्रणाली, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, सड़कों और नालियों की सफाई, डंपिंग जोन की व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था से कितने संतुष्ट हैं।

जागरूकता अभियान भी मूल्यांकन में शामिल :

-सर्वेक्षण टीम यह भी देखेगी कि शहर में खुले में कचरा फेंकने की स्थिति कितनी है और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, पार्कों की स्थिति, बाजार क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और जागरूकता अभियान को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

जनता से अपील :

-नगर निगम की ओर से लोगों को भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की जा रही है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आम लोगों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंके, डस्टबिन का उपयोग करें और सफाई कर्मियों का सहयोग करने की अपील किया गया है।

बोले नगर आयुक्त :

-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निगम की टीम नियमित रूप से घर-घर कचरा उठाव कर रही है। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए डस्टबिनों को अत्याधुनिक कॉम्पेक्टर मशीन से प्रतिदिन खाली कराया जा रहा है ताकि कहीं भी कचरे का जमाव नहीं हो। नालियों की सफाई, फॉगिंग और जलजमाव वाले स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

-कुमार मंगलम, नगर आयुक्त, पूर्णिया।

-------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कब शहर आएगी?
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम अगले सात से 10 दिनों के भीतर शहर पहुंच सकती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।