होली मिलन समारोह आयोजित
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला तैलिक साहू सभा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला तैलिक साहू सभा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-गुलाल और अबीर के बीच आपसी प्रेम,सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। मौके पर अध्यक्ष सोपाल साह,संरक्षक महेश साह, ई.केदार साह, इन्द्रजीत साह, दिलीप साह, डा.अनुज कुमार, अशोक साह व दीपक साह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। हेल्थ ऑफिसर सोनल आनंद ने भी गीत गाया। संरक्षक महेश साह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
अध्यक्ष सोपाल साह ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। समाज की एकता ही उसकी असली ताकत है। दीपक साह ने कहा कि होली खुशियों और उमंग का त्योहार है। हमें इसी उत्साह के साथ समाज सेवा के कार्यों में जुटना चाहिए। मौके पर डा. राम प्रसाद साह, डा. दिनेश प्रसाद साह,डा.प्रमोद कुमार,डा. श्रवण कुमार, संजय कुमार, बीरेन्द्र साह, अरूण साह, पंकज साह, प्रदीप साह, ध्रुव साह आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


