सिपाही भर्ती परीक्षा आज : 18 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा
-पहली पाली में 6936 और दूसरी पाली में भी 6936 परीक्षार्थी पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लिखित परीक्षा के प्रथम पाली में 6936 अभ्यर्थियों द्वारा और द्वितीय पाली में भी 6936 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के दृष्टिगत डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी स्वीटी सहरावत द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में तथा कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दो पाली मे 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न एवं 03:00 बजे अपराह्न से 05:00 अपराह्न तक निर्धारित है।
परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया
-जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश:
--
-परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं वीक्षकों का दायित्व है कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी द्वारा अथवा किसी भी स्तर पर परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं कोताही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।
परीक्षा में निषेध सामान
-परीक्षार्थी नहीं ले जा सकते ये सामान :
--
-कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत,पेन, कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, वाई-फाई गैजेट,एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर,सीसीटीवी, सर्विलांस, केंद्राधीक्षक के कक्ष में हॉट फोन, अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी,अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट,परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है।
परीक्षा के संचालन में व्यवस्थाएँ
-परीक्षा केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी :
---
-सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियोग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों की सूची प्राप्त करने का निर्देश सभी केन्द्राधीक्षक को दिया गया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल तथा वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिशत संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
वीक्षकों के लिए नियम
-वीक्षकों के लिए मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध :
--
-सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ वीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किसी को भी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था
-केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था होगी :
--
-सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल ,साफ सफाई और विद्यार्थियों की सुविधा एवं सहूलियत के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में अपर समाहर्ता रवि राकेश मोबाइल नम्बर (9473191359)और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन मोबाइल नंबर:-(8544428350 ) को दायित्व सौंपा गया है। सभी जोनल एवं सुपर जोनरल दंडाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष की जानकारी
-जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर :
--
-परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। दूरभाष संख्या:- 06454-243000/242310/241555 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में वरीय उपसमाहर्ता इंद्रजीत कुमार हैं, जिनका मोबाइल नंबर:-7387997685 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। किसी भी अप्रिय सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे। जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों की सूची
-परीक्षा केंद्रों की सूची :
-----
01:- जिला स्कूल, पूर्णिया।
02 :- इंडियन पब्लिक स्कूल होसदा रोड गुलाबबाग, पूर्णिया
03:- 2आर0पी0सी0उच्च विद्यालय, पूर्णिया सिटी, पूर्णिया
04:-ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी पूर्णिया।
05:- जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग पूर्णिया।
06:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय,पूर्णिया ।
07:- आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी, पूर्णिया
08:- माउंट कारमेल, इंग्लिश स्कूल, परोरा, पूर्णिया
09:- आदर्श मध्य विद्यालय,अनुपनगर, बेलौरी, पूर्णिया
10:- मां काली उच्च विद्यालय, मधुबनी, पूर्णिया
11:- एस0आर0डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल, चूनापुर रोड, पूर्णिया
12:- उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया
13:- सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर रोड, बाघमारा पूर्णिया
14:- डॉन बॉस्को स्कूल, पूर्णिया
15:- 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, रानीपतरा, पूर्णिया
16:- अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेलौरी,पूर्णिया ।
17:- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कचहरी रोड, पूर्णिया
18:- विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मरंगा, पूर्णिया
----


