पूर्णिया : जिले में 6 लाख से अधिक लोगों को डबल डोज
पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक 20...
पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक 20 लाख 64 हजार 200 लोगों ने टीके लिए हैं, वहीं अब तक दोनों डोज के टीके 6 लाख 6 हजार 943 लोगों ने लिए हैं। इन टीकों में दोनों डोज के टीके लेने में शहरी क्षेत्र को छोड़कर सिर्फ रुपौली प्रखंड ने 50 हजार से अधिक टीके लेने का आंकड़ा पार किया है। शेष प्रखंडों में सिर्फ एक प्रखंड बायसी पचास हजार टीके लेने के आसपास है। बांकी प्रखंडों ने 40 हजार से 50 हजार के बीच में हैं। विभागीय रूप से मिले आंकड़े में 15 अक्टूबर तक टीकाकरण अभियान में दोनों डोज में जिले के अरवन क्षेत्र में सबसे अधिक 62 हजार 655 लोगों ने टीका ले लिया है। इनके अलावा प्रखंड क्षेत्र में रुपौली प्रखंड ने 57 हजार 425 लोगों ने दोनों डोज में टीके लिए हैं। जबकि बायसी में 49 हजार 651 लोगों ने टीका दोनों डोज का ले लिया है। अन्य प्रखंडों में अमौर में 43 हजार 981, बैसा में 30 हजार 723, बनमनखी में 33788, बड़हरा कोठी में 32933, डगरुआ में 46621,धमदाहा में 38307, जलालगढ़ में 21670, कसबा में 35844, के.नगर में 22861, पूर्णिया पूर्व में 40283 और श्रीनगर में 23347 लोगों ने डबल डोज लिए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. विनय मोहन ने बताया कि जिले में लगातार चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में दूसरा डोज की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए टीकाकरण अभियान स्थल पर दूसरे डोज के छूटे हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में टीके लेने के लिए प्रेरित किए जा रहे हैं। हाल के दिनों में इस अभियान में भी दूसरे डोज के टीके लेने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि पहले डोज का टीका 20 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं ऐसे में दूसरे डोज की संख्या में बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। आगे चलने वाले टीका के महाअभियान में भी इस पर जोर देने की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है।