Purnia News: पूर्णिया में मानसून की विदाई : सामान्य से 44 फीसदी कम हुई बारिश
Purnia News: -हिन्दुस्तान खास--पूर्णिया, रजनीश। जिले में मानसून की विदाई हो चुकी है। जिले में अब लगातार बारिश की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है। हालांकि, आसमान में ब

Purnia News: पूर्णिया, रजनीश। जिले में मानसून की विदाई हो चुकी है। जिले में अब लगातार बारिश की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या फुहार पड़ सकती है। इस मानसून सीजन में पूर्णिया जिले में 1 जून से 30 सितंबर तक कुल 856.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार जून में 145.2 मिलीमीटर, जुलाई में 239 मिलीमीटर, अगस्त में 211.7 मिलीमीटर और सितंबर में 260.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह चारों महीनों में सितंबर में सबसे अधिक 260.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जून में सबसे कम 145.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जिले में मानसून के दौरान सामान्य से करीब 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यानी सामान्य बारिश की तुलना में जिले को केवल 56 प्रतिशत बारिश ही प्राप्त हुई。
बारिश की कमी का कृषि कार्यों पर असर :
--
--बारिश की कमी का असर कृषि कार्यों पर भी देखने को मिला है। हालांकि सितंबर में हुई अपेक्षाकृत अच्छी बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली, लेकिन पूरे मानसून सीजन की कमी की भरपाई नहीं हो सकी। किसानों को मौसम में बदलाव को देखते हुए खेतों में खड़ी फसल की निगरानी करने और उपलब्ध नमी के अनुसार कृषि कार्य करने की जरूरत होगी।
मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव : मौसम वैज्ञानिक :
--
--मानसून की विदाई के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहाना हो सकता है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि अब जिले में व्यापक और लगातार बारिश की संभावना कम है। स्थानीय स्तर पर बादल बनने पर हल्की फुहार जरूर हो सकती है, लेकिन इसे मानसून की वापसी के बाद होने वाली सामान्य छिटपुट गतिविधि माना जाएगा।

