Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia District to Fill Vacant Dresser Positions Soon Ensures Smooth Healthcare Operations
ड्रेसर की जल्द बहाली, ली गयी है परीक्षा : सिविल सर्जन

ड्रेसर की जल्द बहाली, ली गयी है परीक्षा : सिविल सर्जन

संक्षेप:

-जिले में ड्रेसर के बिना ट्रेंड नर्स और फार्मासिस्ट संभाल रहे ड्रेसिंग पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा क

Dec 07, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि जिले में ट्रेंड नर्स और ए ग्रेड के स्टाफ मल्टीपपर्स रूप में कार्य को देखते हैं। इन्हें अब सभी तरह के कार्य के लिए प्रशिक्षण भी मिलता है। इसलिए ड्रेसिंग जैसे कार्य बाधित नहीं है। यह बेहतर ढंग से संचालित है। ड्रेसर की कमी अभी है। इस मामले में सरकार सजग है। अभी ड्रेसर की बहाली की परीक्षा हुई है। शीघ्र ही इसकी बहाली होगी। बहाली होने के बाद ड्रेसर की कमी भी दूर हो जायगी। इससे विभाग का स्ट्रेंथ काफी बढ़ जायेगा। बता दें कि जिले में अभी तीन पीएचसी को सीएचसी की सुविधा में परिणत कर बेहतर सुविधा देने की कवायद चल रही है लेकिन प्रखंड स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकीय सेवा में अहम रोल निभाने वाले ड्रेसर के पद लम्बे समय से खाली चल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि अब इनकी जगहों पर ड्रेसर का काम ट्रेंड नर्स और फर्मासिस्ट के अलावा अन्य कर्मी संभाल रहे हैं। अधिकारी की मानें तो ड्रेसर की बहाली शीघ्र होने वाली है। इसके उपरांत ड्रेसर की परेशानी भी दूर हो जायेगी। विदित हो कि जिले में जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल को छोड़कर एक दर्जन से अधिक चिकित्सा संस्थान प्रखंड स्तर पर संचालित हैं। इन संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के रोगी को अलग अलग कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है। इन सुविधाओं में मुख्य रुप से जिले में दो अनुमंडल अस्पताल में बनमनखी और धमदाहा शामिल है। इनके अलावा तीन सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र सीएचसी में बैसा, कसबा और भवानीपुर है। दो रेफरल अस्पताल में रुपौली और अमौर हैं। इनके अलावा श्रीनगर, केनगर, डगरुआ और जलालगढ़, बायसी, बीकोठी, पूर्णिया पूर्व हैं। इन सभी जगहों पर ड्रेसर के कार्य अब ट्रेंड नर्स, फर्मासिस्ट के साथ-साथ लम्बे समय तक अनुभव प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य कर्मी संभाल रहे हैं। इसलिए कार्य में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। विभागीय जानकारी में महत्वपूर्ण सेवा में सड़क हादसे या फिर किसी अन्य परेशानी के मामले में ड्रेसर की जरूरत होती है। ऐसे में विभागीय जानकारी में लगभग 59 ड्रेसर के पद हैं। यह पद पूरी तरह से खाली चल रहे हैं। शीघ्र ही इसकी बहाली होगी और इसकी कमी दूर हो जायेगी।