Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia District Meeting on Kharif Marketing Year 2025-26 Procurement Process
पैक्स में खरीद सुचारू रूप से चालू रखने के लिए 60 प्रतिशत तक सीसी देने का निर्णय

पैक्स में खरीद सुचारू रूप से चालू रखने के लिए 60 प्रतिशत तक सीसी देने का निर्णय

संक्षेप:

----पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध सभी जिला स्तरीय एवं

Jan 01, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। सभी चयनित पैक्स व व्यापार मंडल को क्रियाशील कराते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संबंधित पंचायतों मे फेसलिटेशन सेंटर, आरटीपीएस सेंटर्स एवं सीएससी एवं वसुंधरा केंद्र के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अभी तक एफआरके की उपलब्धता नहीं होने के कारण जिला में सीएमआर गिरने की व्यवस्था चालू नहीं हो पाई है। इसको ध्यान में रखते हुए पैक्स में खरीद सुचारू रूप से चालू रखने के लिए 60 प्रतिशत तक सीसी देने का निर्णय टास्क फोर्स द्वारा लिया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक किसानों का अधिप्राप्ति कार्य हेतु निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। किसानों को डिस्ट्रेस सेल से बचाने हेतु अधिप्राप्ति योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। किसानों से क्रय धान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भुगतान 48 घंटे के भीतर कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। ----- -31purn46-समीक्षा बैठक करते हुए डीएम।