Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia District Kalazar Update Inspection and Awareness Campaign
कालाजार की स्टेट टीम ने क्षेत्र का किया निरीक्षण

कालाजार की स्टेट टीम ने क्षेत्र का किया निरीक्षण

संक्षेप:

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में कालाजार रोग की अद्यतन स्थिति और उपचार को लेकर चल रहे अभियान की जानकारी को लेकर गुरुवार को कसवा और जलालगढ़ क

Sep 12, 2025 04:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाताजिले में कालाजार रोग की अद्यतन स्थिति और उपचार को लेकर चल रहे अभियान की जानकारी को लेकर गुरुवार को कसवा और जलालगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्टेट कन्सल्टेंट कालाजार पारसमणि के नेतृत्व में स्टेट टीम ने कालाजार प्रभावित दो अलग-अलग क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्टेट टीम के निरीक्षण के दौरान टीम के साथ मौजूद स्थानीय वीडीसीओ रविनन्दन सिंह ने बताया कि टीम ने कसवा क्षेत्र के टीकारपुर वार्ड नम्बर 9 एवं 10 के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय वासी से कालाजार रोग के संदर्भ में जानकारी ली। कालाजार रोग और इसके उन्मूलन की दिशा में चल रहे कार्यक्रम संबंधी पूछताछ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कालाजार जागरुकता के सदंर्भ में लोगों से बातचित की। उन्होंने कहा कि किसी भी रोग से बचने के लिए इसके बारे में जानना जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीम निरीक्षण के दौरान जलालगढ़ क्षेत्र के मिश्रीनगर गांव भी पहुंची। यहां भी लोगों से बातचीत की और कालाजार उन्मूलन की दिशा में चल रहे कार्यक्रम से अवगत हुए। टीम में स्टेट कन्सल्टेंट के साथ मलेरिया विभाग के वीडीसीओ रविनन्दन सिंह, जिला कालाजार सलाहकार सोनिया मंडल और कसवा क्षेत्र के वीवीडीएस अभिषेक कुमार शामिल थे। वीडीसीओ रविनन्दन सिंह बताते हैं कि जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। कालाजार से बचाव के लिए छिड़काव कार्य भी पिछले कई दिनों से चल रहा है। अभी इस रोग से बचाव व नियंत्रण पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। इस बावत पिछले दिनों सेंट्रल टीम ने भी जिले का निरीक्षण किया था। इसी आलोक में लगातार राज्य कालाजार की टीम निरीक्षण कर उन्मूलन की दिशा में अभियान को गति देने में जुटी हुई है। जानकारी हो कि स्टेट टीम दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्र का भ्रमण करेगी। .....जिले में कालाजार के कुल 17 रोगी : जिले में अभी कुल 17 कालाजार के रोगी की पहचान हुई है। विभागीय जानकारी में इस रोगी में 12 वीएल यानी नए रोगी हैं जबकि पांच पुराने रोगी हैं। सभी रोगी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। वीडीसीओ रविनन्दन सिंह बताते हैं कि जिले के कई गांव हैं जहां कालाजार स्पॉट के रूप में पहचान है। इन जगहों को प्राथमिकता में रखते हुए विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के बायसी, केनगर, कसवा और जलालगढ़ के क्षेत्र में कालाजार के रोगी हैं। इन रोगी वाले क्षेत्र में कालाजार कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने और अद्यतन स्थिति के उपरांत उन्मूलन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि इसे आगे बढ़ने से रोका जा सके। इसके लिए उन्मूलन कार्यक्रम में छिड़काव के साथ- साथ जागरुकता की दिशा में भी अभियान चलाया जाता है। चुकि बारिश के मौसम में इस तरह के मच्छरजनित रोग से बचाव जरूरी है।