10275 एलपीजी सिलेंडर फिलहाल उपलब्ध
पूर्णिया जिले में शनिवार को 14583 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। कुल 15513 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की थी। अभी भी 10275 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं, जिससे गैस की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित होम डिलीवरी की जा रही है।

पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत शनिवार को 14583 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शनिवार को कुल 15513 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 14583 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 10275 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


