एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य
पूर्णिया जिला में सोमवार को 8102 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। कुल 8693 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की थी। संबंधित एजेंसियों के पास अभी भी 17617 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है।

पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत सोमवार को 8102 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सोमवार को कुल 8693 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8102 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 17617 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


